कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद पिता जगदानंद सिंह का बड़ा बयान

प्रतिनिधि,पटना।बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सियासत काफी तेज हो गई है।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सुधाकर सिंह द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद बिहार राजद के अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए त्याग किया है।पूरे भारत में मंडी कानून समाप्त करने के लिए आंदोलन चला।बिहार में भी मंडी कानून समाप्त कर दिया गया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों के लिए मंडी कानून लागू करने की मांग उठायी थी,लेकिन सिर्फ मांग उठाने से काम नहीं चलता,इसके लिए त्याग करना पड़ता है।इसलिए सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है।क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार के अंदर कोई लड़ाई आगे बढ़े,लेकिन बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों, मजदूरों औऱ गरीबों के हित में अपना त्याग पत्र भेज दिया।



