Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की अबूझ पहेली ! 7 नाम सामने, सुरसा बनी लिस्ट

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नयी दिल्ली डेस्क: कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दावेदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। राहुल के बाद गहलोत, थरूर,दिग्विजय अब तक ये नाम सामने आये थे।लेकिन अब यह लिस्ट और लंबी होती जा रही।अब इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्गज नेता मल्लिाकार्जुन खड़गे और जी-23 के नेता मनीष तिवारी का नाम भी सामने आ गया है।कमलनाथ,खड़गे और मनीष तिवारी भी दावेदार:- सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष तिवारी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा ठोंकने का मन बना लिया है। जबकि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा भी अध्यक्ष पद के लिए होने लगी है।नए दावेदारों में शामिल मनीष तिवारी जी-23 के नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था राहुल,गहलोत,थरूर, दिग्विजय पूर्व से मैदान में विदित हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे पहला नाम शशि थरूर का सामने आया था।वे सोनिया गांधी से मिले भी थे। लेकिन बताया जाता है कि सोनिया की पहली पसंद अशोक गहलोत हैं।लेकिन गहलोत राजस्थान की कुर्सी भी छोड़ना नहीं चाहते।दूसरी तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश से आते हैं।दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।उन्होंने मीडिया से कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए आखिर उनका नाम क्यों खारिज किया जा रहा है। देखा जाए तो अब तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं।देखना है कि क्या यह लिस्ट यहीं थम जाती है या फिर यह चुनाव कांग्रेस के लिए कहीं कोई और गुल तो नहीं खिला देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद