बिहार : बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला,दो जवान चाकू लगने से घायल


प्रतिनिधि,पटना:छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर ढाला के पास बदमाशों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। पुलिस बल के दो जवान चाकू लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने जवानों पर चाकू से हमला किया था।घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।घायल हुए जवानों में विवेकानंद यादव और अजित कुमार हैं।घायल जवान ने बताया कि पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने गई थी इसी दौरान उधर से उन्होंने हमला कर दिया। चाकू से मारकर घायल किया है.इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके अस्पताल पहुंचे। जवानों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर के पास तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।पैंथर पुलिस की टीम को शक हुआ तो पकड़ने के लिए चली गई।तीनों का पीछा करना शुरू किया गया तो सबने हमला कर दिया। एक सिपाही की बांह और दांई ओर पंजरे में वहीं दूसरे को भी पंजरे में चाकू लगा है। इस पूरी घटना को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एडिशनल एसएचओ विकास सिंह ने बताया कि घटना रात की है।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।