Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया हर्ष

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

•संगठन क्षमता और अनुभव से राज्य-देश को मिलेगा लाभ, नितिन नवीन को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं

•दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार को भी दी बधाई,बताया जमीनी नेता

•दलित-पिछड़ों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना भाजपा की प्राथमिकता

•सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है भाजपा

पटना(बिहार ब्यूरो)।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।श्री चौधरी ने इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष की बात है।श्री चौधरी ने विश्वास जताया कि वे भारी समर्थन के साथ विजयी होंगे।उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी संगठन क्षमता,अनुभव और जनता के प्रति जिम्मेदारी की भावना राज्य और देश दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।उन्होंने राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से घोषित दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।सम्राट चौधरी ने कहा कि शिवेश कुमार जनसरोकार से जुड़े जमीनी नेता हैं।पार्टी ने उन्हें उच्च सदन का उम्मीदवार बनाकर सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य दलितों और पिछड़ों की आवाज को सशक्त करना तथा उन्हें सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना है। पार्टी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद