Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी के उलिहातू में धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

रांची ब्यूरो।आज झारखंड 22 साल का हो गया।राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी जिसके बाद से हर साल 15 नवंबर के दिन राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।वहीं पूरे देश में बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थल खूंटी के उलिहातू पहुंची जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,राज्यपाल रमेश बैस,सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने भी धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित की।बता दें,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना की विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची।भगवान बिरसा जयंती और स्थापना दिवस का जश्न आज लोग पूरे राज्य में मना रहे है।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।सीएम ने बिरसा मुंडा चौक पर पहुंचकर भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई जा रही है वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार आज झारखंड की राजधानी पहुंचीं।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सुबह आठ बज कर 10 मिनट पर रांची पहुंची।रांची पहुंचने पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिवादन किया।इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने एप्रोन पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस बीच राष्ट्रपति ने झारखंड पुलिस की टुकड़ी का निरीक्षण किया।राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से शाल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद