Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

मुख्यमंत्री ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ

1 min read


पटना ब्यूरो।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजायी गयी।इस चैंपियनशीप में 6 देशों भारत,मलेशिया, जापान,कोरिया,चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भाग ले रही हैं।कार्यक्रम में सभी देशों की खिलाड़ी एवं दर्शक काफी उत्साहित एवं रोमांचित दिखे।मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। सभी देशों की महिला हॉकी कप्तानों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।मुख्यमंत्री ने गैलरी का भी अवलोकन किया।सभी देशों की भाषाओं में पौराणिक राजगीर एवं विकसित बिहार का गैलरी में उल्लेख किया गया है। राज्य खेल अकादमी,गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी,नेचर सफारी,कन्वेंशन सेंटर, मलमास मेला,राजगीर इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी का भी गैलरी में उल्लेख किया गया है।मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया।लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही राजगीर खेल परिसर में बने बास्केटबॉल ग्राउंड का भी मुख्यमंत्री ने ने मुआयना किया और आवासन एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।बिहार खेल विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं राज्य खेल अकादमी के प्रशासनिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।इस दौरान रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलपति के कक्ष को भी देखा।उल्लेखनीय है कि बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ‘बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ आयोजित हो रही है,जिसमें भारत, चीन,जापान,दक्षिण कोरिया,मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।पहली बार बिहार में इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होना बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है।इस टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन,स्वागत और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली और समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने के लिए गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों को घुमाने की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद