रांची:राजधानी में बढ़ रहे देह व्यापार को लेकर छापेमारी तेज,स्टेशन रोड स्थित एक होटल से कई लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
1 min read

रांची ब्यूरो(झारखंड)।इन दिनों राजधानी रांची के कई होटलों में छापेमारी की जा रही है।बता दे कि रांची में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से हो रहा है।हालांकि इस मामले में पुलिस कार्रवाई तेज करते हुए रांची के कई होटल में छापेमारी कर रही है।वहीं आज रांची के सिटी एसपी के नेतृत्व में जैसे ही टीम रांची स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में छापेमारी के लिए पहुंची वैसे ही पूरा महौल अफरा-तफरी में बदल गया।पुलिस को वहां देख सभी वहां से भागने की कोशिश करने लगे।वहीं इस छापेमारी के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।रांची पुलिस ने कई लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया है।साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी इस छापेमारी में बरामद की गई है।हालांकि इस मामलें में पुलिस की छापेमारी जारी हैं।

