औरंगाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या
1 min read

पटना ब्यूरो।बिहार के औरंगाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की है। थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान जिले के दाउदनगर शहर वार्ड-1अमृत बिगहा निवासी सूर्यनाथ पासवान(32) के रूप में हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह सूर्यनाथ खेत जा रहे थे।पासवान चौक के समीप पहुंचे ही थे कि पास में एक अपाची बाइक आकर रूकी। उस बाइक पर तीन अपराधी सवार थे।अपराधी बाइक रोकते ही गोलीबारी शुरू कर दी।अचानक हुई गोलीबारी से किसान सूर्यनाथ पासवान घबरा गए।वे अपराधियों से बचने के लिए घर की ओर भागे,लेकिन अपराधियों ने खदेड़कर गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।देखने से प्रतीत हो रहा है कि पेट,सिर और हाथ में गोली लगी है। इधर,सुबह-सुबह हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।छानबीन में जुटी पुलिसः घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बारुण दाउदनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया।मृतक की पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। दाउदनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।घटनास्थल से एक खोखा और पिस्टल बरामद की गई है।घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।एक खोखा मिला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।