जमुई:नए कारागार में बंदियों के स्थानांतरण का कार्य संपन्न हुआ
1 min read

जमुई ब्यूरो।शहर में अवस्थित पुराने मंडल कारा से बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा के समीप नव निर्मित मंडल कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है।बिहार सरकार,कारा एवं सुधार सेवा निरीक्षणालय के निर्देश पर सभी बंदियों को वहां शिफ्ट किया गया हैं। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि नव निर्मित कारा भवन की क्षमता 1000 से अधिक कैदियों की है। मंगलवार को वहां कुल 836 कैदी शिफ्ट किए गए हैं।जिसमें 785 पुरुष एवं 51 महिला बंदी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नव निर्मित मंडल कारागार को बड़ा परिसर हासिल है।सुरक्षा कर्मियों के रहने का भी विशेष इंतजाम है।जेल भवन को सुगम परिवहन भी उपलब्ध है।सरकार के निर्देश पर और उसके द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक मंगलवार को बंदियों की शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया हैं।कैदियों के स्थानांतरण के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वरीय अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को इस कार्य में लगाया गया था।पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन,एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र,सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी आर.के. दीपक समेत कई अधिकारी प्रेसवार्ता में मौजूद थे।