मोकामा में महागठबंधन हार गया है वहां अनंत सिंह की निजी जीत हुई है:विजय कुमार सिन्हा

ब्यूरो,पटना:बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है।इस चुनाव में एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है तो एक पर महागठबंधन। विधान परिषद् के नेता विपक्ष विरोधी दल ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है।बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बराबरी नहीं है,बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत है।गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार हार गई है।मोकामा में महागठबंधन हार गया है वहां छोटे सरकार अनंत सिंह की निजी जीत हुई है।मोकामा में सरकार चुनाव नहीं जीती है।इसके अलावा उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वहां प्रशासनिक दुरुपयोग किया गया,लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने वहां 63 हजार वोट पाया।यह बताता है कि बिहार की जनता अभी भी भाजपा को कितना पसंद करती है।हमने मोकामा में भी जीत दर्ज किया है,हमने वहां प्रशासनिक दुरुपयोग के बाद भी 63 हजार वोट लाया। वहां वातावरण कितना भयभीत था,जिस तरह का माहौल था वहां साम्यगढ़ में इस तरह से प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मोबाइल से कई लोगों को फोन कर रहे थे,इसके बाबजूद हमने इतना वोट लाया वो कम नहीं है।उन्होंने कहा कि मोकामा में भाजपा को हर समाज के मतदाता ने वोट किया है तभी इतना वोट आया है।पहली बार भाजपा को मोकामा में इतना बड़ा जनमत आया है।आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है वह बताता है कि लोगों के मन भी भाजपा को लेकर कितना भरोसा है।वहीं,उन्होंने मोकामा को लेकर कहा कि वहां सरकार की जीत नहीं हुई है।नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां राजद को 2 हजार वोटों का नुकसान हुआ,इसका मतलब साफ है कि अब नीतीश कुमार का कोई कैडर वोट नहीं है।भाजपा का 18 हजार वोट बढ़ गया।उन्होंने कहा कि पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 61हजार मत अकेला भाजपा को मिला है।

