कटिहार में पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
1 min read
Oplus_16908288
कटिहार ब्यूरो।कटिहार के बरारी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,25 हजार का इनामी और जिले का वांछित अपराधी तूफानी यादव अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया ईनामी अपराधी।बरारी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंस दियारा में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया।पुलिस द्वारा अपराधी के पास से 01 देशी कट्टा और 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।आपको बता दे कि तूफानी यादव पर हत्या के प्रयास,लूट,आर्म्स एक्ट और SC/ST एक्ट जैसे कुल 12 गंभीर मामले दर्ज हैं।एसपी कटिहार ने कहा कि बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी तूफानी यादव भैंस दियारा इलाके में छिपा हुआ है।पुलिस की टीम ने घेराबंदी की,तो उसने भागने की कोशिश की,लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया।आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।पुलिस ने बरारी थाना कांड संख्या-73/26 के तहत नई प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




