Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

बेटियों को आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी बनाएं-डीडीसी,बोकारो

1 min read

Oplus_16908288


महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आने की आवश्यकताःजिप अध्यक्ष
===================
बेटियों को आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी बनाएं-डीडीसी
===================
महिला महोत्सव सप्ताह के तहत पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण विषय पर कार्यशाला,उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला मुखिया सम्मानित
===================

बोकारो ब्यूरो।महिला महोत्सव सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी)में पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया,वहीं उपस्थित अन्य सभी मुखियाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी,उप विकास आयुक्त(डीडीसी)श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीआरओ मो.सफीक आलम,नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, तांतरी दक्षिणी की मुखिया शांति देवी,बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति तथा जरीडीह पूर्वी की मुखिया कंचन देवी, प्रदान की पीयूष मोई,पिरामल फाउंडेशन के सुदीप्त हाजरा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पंचायतों के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास के लिए महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे आने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण विकास की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि आज समाज में बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने और उन्हें आत्मविश्वासी तथा महत्वाकांक्षी बनाने की आवश्यकता है।उन्होंने महिला मुखियाओं से कहा कि जिस प्रकार वे अपने घरों को सजाने-संवारने में लगन से कार्य करती हैं,उसी प्रकार अपने पंचायतों के विकास के लिए भी समर्पित होकर कार्य करें।

अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील

मौके पर डीपीआरओ ने मानवाधिकार,महिला अधिकार,बाल अधिकार,महिला हिंसा तथा बाल विवाह जैसे विषयों पर विस्तार- से जानकारी दी और पंचायत प्रतिनिधियों से इन मुद्दों के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने की अपील की।वहीं, मनरेगा नोडल पदाधिकारी ने मनरेगा योजना में महिलाओं को प्राप्त विशेष अधिकारों और अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।

योजनाओं से मजबूत हो रहा महिला सशक्तिकरण

जेएसएलपीएस के डीपीएम ने कहा कि जेएसएलपीएस की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

महिला मुखियाओं ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति ने जेंडर रेस्पॉन्सिव पंचायत की अवधारणा पर अपने विचार रखे। इसके अलावा जरीडीह पूर्वी की मुखिया कंचन देवी, टांड़बालीडीह की मुखिया माना देवी तथा गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन विजय ठाकुर ने किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदान के सूरज सेन,जया पुरकैत,सुप्रतीक बरमन,रौशन सहानी,शोभा,बबीता,सविता तथा एभीए संस्था के अमर का अहम योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ के साथ किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद