नगर आयुक्त ने देवघर श्मशान घाट में जेरेडा द्वारा लगाए जा रहे सोलर लाइट का किया निरीक्षण
1 min read
Oplus_16908288
देवघर ब्यूरो।देवघर नगर निगम क्षेत्र के श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण(JEREDA)के द्वारा लगाए जा रहे सोलर लाइट की प्रगति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सोलर लाइट का अधिष्ठापन कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए,ताकि श्मशान घाट परिसर में रात्रि के समय भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।नगर आयुक्त ने कहा कि सोलर लाइट लगने से श्मशान घाट में आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी तथा पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ेगा।उन्होंने कार्य एजेंसी को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।




