होली पर सुरक्षा और सद्भाव का संदेश,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च
Oplus_16908288

जमुई(बिहार)।होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी नवीन (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल(भा.पु.से.) के नेतृत्व में जमुई की सड़कों पर विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।जमुई स्टेडियम से प्रारंभ होकर यह मार्च कचहरी चौक, थाना मोड और पुरानी बाजार होते हुए नीमा भछियार एवं नीमारंग पहुँचा,जहां अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी नागरिकों से अफवाहों से दूर रहकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा रणनीति साझा करते हुए बताया कि पूरे जिले में सादे लिबास में पुलिस बल तैनात है और शराब तस्करों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है।फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आग्रह किया।इस पैदल गश्त ने न केवल प्रशासनिक मुस्तैदी को प्रदर्शित किया,बल्कि आम जनता के बीच विश्वास का संचार भी किया ताकि जमुई के नागरिक निर्भय होकर हर्षोल्लास के साथ रंगों का यह महापर्व मना सकें।

