Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

172 करोड़ रुपये की लागत से ईआरएसएस (112)एवं राज्य पुलिस डाटा सेंटर भवन निर्माण को स्वीकृति-सम्राट चौधरी

1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

•172.80 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस भवन निर्माण को स्वीकृति•

• आधुनिक भवनों से पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती•

पटना ब्यूरो।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस)एवं राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन(B+2, G+7 संरचना) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।भवन के निर्माण पर 172 करोड़ 80 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।इस राशि से फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित पुलिस भवन का निर्माण कराया जाएगा।सम्राट चौधरी ने कहा कि मजबूत और आधुनिक पुलिस भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाएंगे,बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण भी उपलब्ध कराएंगे।इससे कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली यानी ईआरएसएस एक देशव्यापी एकल आपातकालीन नंबर 112 पर आधारित व्यवस्था है,जो किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है।इसके तहत एक विशेष आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है,जहां आपातकालीन कॉल और संदेशों को संभाला जाता है।नागरिक पुलिस,अग्निशमन,स्वास्थ्य सेवा या किसी अन्य आपात सहायता की आवश्यकता हो,तो वह 112 नंबर पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद