ज्योतिपर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:मंगल पाण्डेय
1 min read

पटना।स्वास्थ्य व विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने ज्योति पर्व दीपावली पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सुख,शांति व समृद्धि का प्रकाश हर घर में फैले। ज्योति पर्व पर बिहारवासी 15 वर्षों के राजद-कांग्रेस शासनकाल के कुशासन व अविकास के अंधेरे से बिहार को बचाने का संकल्प लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दीपों का यह त्योहार आत्मविश्वास और आत्मविकास के मार्ग को भी प्रशस्त करता है।आज देश व प्रदेश की एनडीए सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आमजन के जीवन में समृद्धि की रोशनी बिखेरने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास के मूल मंत्र का संकल्प ही दीपावली का सबसे सार्थक सन्देश है।