लोकपाल मामले में शिबू सोरेन पर दिल्ली उच्च न्यायालय में 12 जुलाई को होगी अंतिम सुनवाई


रांची ब्यूरो।झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई हुई। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह की अदालत में शिबू सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई।इस मामले में अदालत ने 12 जुलाई को अंतिम सुनवाई के लिए तारीख दी है।बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के सामने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच करने की कार्यवाही और इस आदेश को चुनौती दी है।वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और वकील प्रज्ञा सिंह बघेल शिबू सोरेन की ओर से अपना पक्ष रखते हैं। वहीं लोकपाल की ओर से सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के तुषार मेहता अपना पक्ष रखते हैं।उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2020 को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।आज से करीब दो साल पहले दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है।इलके साथ ही परिवार के सदस्यों ने देश के सरकारी नियमों के अनुसार बड़ी संपत्ति बनाई है।इस मामले में लोकपाल की याचिका की तरफ से 15 सितंबर 2020 को इस मामले की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया गया था।इसके बाद लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।