उग्रवादी विनोद और पहाड़ी को तलाश रही पुलिस
1 min read
प्रतिनिधि,रांची।झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से लगातार टीपीसी के उग्रवादी सक्रिय हैं।इनके वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज कर दिया है। सोमवार की रात रांची पुलिस बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित सूमो जंगल में उग्रवादियों के जमावड़े की सूचना पर घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया,हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही अंधेरा का लाभ उठाकर सभी उग्रवादी फरार हो गये।बीते 12 जनवरी को बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा के लुकैया जंगल में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई।पुलिस को एक राइफल, 21गोली,23 खोखा मिला है।आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद उग्रवादी जंगल के रास्ते भाग गये। राजधानी रांची के इलाके में विनोद महतो उर्फ मुरारी जी और एरिया कमांडर रमेश महतो उर्फ पहाड़ी का दस्ता सक्रिय है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीपीसी उग्रवादी मासूम बच्चों के हाथ में हथियार थमाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।संगठन बचाए रखने के लिए संगठन में बच्चों को जोड़ रहे हैं।हाल के वर्षों में पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से उग्रवादी संगठन कमजोर हुआ है।ऐसे में बच्चों को भर्ती कर वह खुद को मजबूत करने में जुटे हैं।बच्चों को आधुनिक हथियारों का ट्रिगर थमा दिया जाता है। मुठभेड़ में उग्रवादी बच्चों को आगे कर देते हैं।सुरक्षा बल बच्चों पर गोली नहीं चलाती जिसका फायदा उग्रवादी उठाते हैं।उग्रवादी बच्चों का ब्रेनवाश कर उन्हें हिंसा का रास्ता दिखाते हैं।बीते 12 जनवरी को बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा के लुकैया जंगल में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में कई उग्रवादियों के घायल होने की भी सूचना है।हालांकि मुठभेड़ के बाद उग्रवादी जंगल के रास्ते भाग गए।पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल उग्रवादी रांची,हजारीबाग इलाके में कही गुप्त स्थान पर इलाज करा रहा है।पुलिस घायल उग्रवादी की सघन तलाश में जुटी है।रांची पुलिस हजारीबाग पुलिस से भी मदद ले रही है।संभावित हॉस्पीटल सहित अन्य गुप्त ठिकाने पर इलारत उग्रवादी की तलाश की जा रही है।सुखदेव नगर थाना पुलिस ने श्री गोपाल ऑटो मोबाइल,पेट्रोल पंप मालिक,फ्लाई एस ब्रिक्स प्लांट के मालिक,रातू के पिर्रा पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में टीपीसी उग्रवादी करण कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी वाट्स एप से कॉल कर धमकी देता था,साथ ही एके-47 का फोटो भेजता था।हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित उड़ी माली निवासी करण कुमार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। करण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बीते अक्टूबर माह में ओरमाझी के मधुबन में बिनोद महतो से भेंट हुई तो उसने अपने आपको टीपीसी का सब जोनल कमांडर बताते हुए कहा कि मेरे साथ काम करो बहुत सारा पैसा मिलेगा।इसके बाद ये और बिनोद महतो कुछ और लड़कों को अपने ग्रुप में मिलाकर टीपीसी के नाम पर रांची के व्यवसायियों से व्हाट्स एप कॉल कर रंगदारी मांगता था।टीपीसी के एरिया कमाडर रमेश महतो उर्फ पहाड़ी रांची,चतरा,रामगढ़, लोहरदगा व लातेहार जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी,लेवी वसूली करने एवं धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं।रमेश महतो उर्फ पहाड़ी बचरा साइडिंग में टीसीपीएल कंपनी के इंचार्ज संतोष महतो,बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में संतोष लोहरा व सक्रिय उग्रवादी मोहन यादव की हत्या में शामिल था। इसके अलावा पतरातू थानातंर्गत डैम चौक पर कोयला व्यवसायियों को भयभीत करने व गोली चलाने जैसी घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। सितंबर 2020 में बचरा बस्ती फुटबॉल मैदान के ऊपर पहाड़ की तलहटी से पिपरवार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।