Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

बिहार रेजीमेंट केंद्र के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर खेला गया मध्य कमान हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 का फाइनल मुकाबला

1 min read
Spread the love
दानापुर/पटना।बिहार रेजीमेंट केंद्र के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर 12 जून 2024 को उत्तर भारत एरिया और 14 इंफेंट्री डिवीजन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।हॉकी बिहार रेजीमेंट का ऐतिहासिक रूप से पसंदीदा तथा रेजीमेंटल खेल रहा है।इसी हॉकी स्टेडियम में पसीना बहा कर 75 दिग्गज हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं।
सर्वप्रथम यह स्टेडियम सन 2004 में ग्रीन एस्ट्रोटर्फ ग्राउन्ड में परिवर्तित किया गया।तत्पश्चात वर्ष 2019 में इसे ब्लू एस्ट्रोटर्फ ग्राउन्ड ओलंपिक स्तर के रूप में परिवर्तित किया गया।यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि डुंग-डुंग स्टेडियम सेना का पहला एट्रोटर्फ ग्राउंड है।इस स्टेडियम का नाम ऑनरी कैप्टन शिल्वानुस डुंग-डुंग के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है, जिन्होंने वर्ष 1980 में मॉस्को (रूस)में आयोजित ओलंपिक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता।हॉकी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2016 में मेजर ध्यानचंद पुरुस्कार से सम्मानित किया।इसी विरासत को ध्यान में रखते हुए मध्य कमान हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मुकाबला उत्तर भारत एरिया और 14 इंफेंट्री डिविजन के बीच खेला गया।इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर भारत एरिया  ने 14 इंफेंट्री डिवीजन को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया।विजेता टीम के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं रेफरीगणों को भी पुरुष्कृत किया गया।इस अवसर पर झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल भारत मेहतानी मुख्य अतिथि थे।इनके अलावा ब्रिगेडियर कमलदीप जसपाल,समादेष्टा बिहार रेजीमेंट केंद्र,ब्रिगेडियर अमित शर्मा,सेना मेडल,डिप्टी जीओसी, झारखंड एवं बिहार सब एरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस प्रतियोगिता का आयोजन ले.कर्नल विश्व प्रताप राव के कुशल नेतृत्व में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद