Dainik india today

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Dainik India Today(दैनिक इंडिया टुडे)

मोदी सरकार के 9 साल, गरीब कल्याण के लिए बेमिसाल:अश्विनी चौबे

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बक्सर ब्यूरो।केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘राष्ट्र प्रथम’ भावना से ओतप्रोत मौजूदा 9 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पर केन्द्रित रहे। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर रहे ये 9 वर्ष बक्सर के चहुंमुखी विकास में केंद्रीय योजनाओं की नई इबारत पर लिख गए। चौसा में पावर प्लांट,पटना से बक्सर फोरलेन जैसी योजनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।मंत्री श्री चौबे बुधवार को बक्सर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में मीडिया बंधुओं से मुखातिब थे।श्री चौबे ने कहा कि हाईवे पर देवकुली से बक्सर के बीच 7 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा।आरा से मोहनिया का सड़क निर्माण कार्य मील का पत्थर साबित हुआ है।पटना से बक्सर होते हुए अब दिल्ली की पहुँच कम हो गई है।पटना से बक्सर आने में पहले 6,7 घंटे लगते थे,जो अब महज ढाई से 3 घंटे ही लग रहे हैं।चौसा पावर प्लांट से बक्सर और पूरा शाहाबाद ही नहीं बल्कि यूपी,बिहार के कई जिलों को लाभ मलने वाला है।प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।यही नहीं, बक्सर क्षेत्र में देश के चावल का पहला साइलो अगले कुछ महीने में शुरू हो जाएगा। अब गंगा पर पुल से उत्तर प्रदेश आना जाना भी आसान हुआ है।इसके अलावा कैमूर में टाइगर रिजर्व के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और माँ मुंडेश्वरी दर्शन के लिए रोपवे को मंजूरी दे दी गई है।डुमरांव में मेडिकल कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज, गोकुल धाम की सौगात दी गई है।इटाढ़ी,डुमरांव में आरओबी व एफओबी आदि का कार्य हो रहा है।बिहार का यह पहला कैंसर डिटेक्शन सेंटर बक्सर में शुरू किया गया।इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक,नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी गई।कंप्यूटर शिक्षा के लिए नाइलेट्स खोला गया।बक्सर शहर की बात करें तो रामरेखा घाट पर लाइट्स एंड साउंड फिर से शुरू किया जा रहा है।रामायण यात्रा ट्रेन से श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर सिद्धाश्रम को सीधे जोड़ा गया है।बक्सर का रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। मंत्री चौबे ने आगे कहा कि इसके साथ कई अन्य कार्यक्रम भी शुरू किए गए, जो बक्सर के विकास को पंख लगा रहे हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह,महामंत्री निर्भय राय,शेषनाथ पाठक,नंदजी सिंह,पुनीत सिंह,कार्यक्रम सह संयोजक अमरेंद्र पाण्डेय,जिला मंत्री अजय तिवारी,रेखा देवी, धनंजय राय,कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार सिंह, नवीन राय,ज्वाला सैनी,ककु वर्मा,राजीव वर्मा,विनय उपाध्याय,नितिन मुकेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
नमस्कार,दैनिक इंडिया टुडे में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 8987356495 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद